मनकापुर: प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को फूलपुर चौराहे पर शव रखकर किया गया प्रदर्शन
छपिया के फूलपुर निवासी प्रिंसिपल दिनेश यादव की सोमवार रात्रि सोते समय गोली मारकर हत्या करने के मामले में मंगलवार की सुबह परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश जताया और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग को लेकर फूलपुर चौराहे पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बैनर पोस्टर हाथ में लेकर मार्च निकाला।