मंडी: राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी के समीप आरोपियों द्वारा रास्ता रोककर, मारपीट व गाली-गलौज करने पर FIR दर्ज: SP मंडी साक्षी वर्मा
Mandi, Mandi | Feb 10, 2024 राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी के समीप आरोपियों द्वारा रास्ता रोककर, मारपीट व गाली-गलौज करने पर FIR दर्ज की गई है।मामले में पुलिस थाना सदर मंडी में आईपीसी की धारा 341, 323, 427, 504 और 34 के तहत शिकायतकर्ता किशोरी लाल पुत्र नरेश कुमार गांव कठलग, डाकघर पधियूं तहसील सदर जिला मंडी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।मामले की जानकारी देते हुए शनिवार को एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस थाना सदर मंडी में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।