मंडी: उत्तर प्रदेश के 'पूरा महादेव' मेरठ के रूप में शनिवार को मंडी के बाबा भूतनाथ का हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं का लगा तांता
Mandi, Mandi | Feb 10, 2024 छोटी काशी मंडी में 'पुरा महादेव' के दर्शन करने को लेकर भक्तों का सैलाब उमडा रहा है। बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी के महंत देवानन्द सरस्वती ने शनिवार को कहा कि पुराणों के अनुसार समुद्र मंथन से निकले विष को पी लेने के कारण भगवान शिव का कंठ नीला हो गया और वे नीलकंठ कहलाए।लंका के राजा रावण ने कांवड़ में जल भरकर बागपत स्थित पुरा महादेव में भगवान शिव का जलाभिषेक किया था।