दरभंगा: जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ कार्यालय में की बैठक
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संदर्भ में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में डी ई ओ ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 26 जून 2025 से प्रारंभ है। यह जानकारी शनिवार की शाम 4.30 बजे दी।