बरेली: सीबीगंज क्षेत्र में वक्फ के नाम पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने के मामले में 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में वक्फ के नाम पर सरकारी जमीन कब्जा करने के मामले में 11 पर रिपोर्ट,एसएसपी ने दी जानकारी।एसएसपी के मुताबिक,कब्रिस्तान के नाम दर्ज सरकारी भूमि को एक शातिर ने फर्जी ट्रस्ट बनाकर वक्फ में पंजीकृत करवाकर कब्जा कर लिया था। दूसरे पक्ष की तहरीर पर एक ही परिवार के 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजात बनाने आदि के आरोप में रिपोर्ट दर्ज।