पीरटांड: गादी श्रीरामपुर में फैक्ट्री का प्रदूषण, स्थानीय लोग परेशान, आंदोलन की चेतावनी
गाड़ी श्रीरामपुर में संचालित अतिवीर फैक्ट्री और चतरो के बालमुकुंद फैक्ट्री के प्रदूषण से स्थानीय लोग बेहद परेशान है। मंगलवार को शाम 5 बजे इन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। बताया गया कि काले धुएं से पूरा इलाका परेशान है। लोग बीमार हो रहे हैं। बच्चे विकलांग पैदा हो रहे हैं। वहीं आसपास के जल जंगल और जमीन भी काली हो गई है।