मुज़फ्फरनगर: किसानों ने नेशनल हाईवे पर किया हंगामा, पुलिस से भिड़े, घंटों चला बवाल; डीएम ऑफिस जा रहे सैकड़ों ट्रैक्टरों को रोका
मुजफ्फरनगर में डीएम कार्यालय जा रहे किसानों के सैकड़ों ट्रैक्टरों को पुलिस ने नवला कट पर रोक दिया। इसके बाद नेशनल हाईवे पर किसानों और पुलिस के बीच घंटों हंगामा और खींचतान चली। किसानों का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से 23 सूत्रीय सुझाव पत्र सौंपने जा रहे थे। मौके पर एसडीएम खतौली और सीओ खतौली भी पहुंचे।काफी देर बाद कुछ ट्रैक्टरों को आगे जाने की अनुमति दी।