एत्मादपुर: कस्बा एत्मादपुर नेशनल हाईवे पर दाऊ जी मंदिर के समीप देर रात ट्रक ने थार जीप में मारी टक्कर, मची चीख-पुकार पुकार
Etmadpur, Agra | Jun 23, 2024 कस्बा एत्मादपुर के नेशनल हाईवे स्थित दाऊजी मंदिर के समीप शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने थार जीप में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से थार जीप के परखच्चे उड़ गए। थार जीप के परखच्चे उड़ता देखा ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। गनीमत रही थार जीप में बैठे लोग मामूली घायल हुए। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को साइड कराया।