एत्मादपुर: खांडा सैय्यद के समीप आगरा-जलेसर रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, बैल व बैलगाड़ी चला रहा शख़्स हुआ घायल
Etmadpur, Agra | Jun 21, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के गांव खांड़ा सैय्यद के पास आगरा-जलेसर रोड़ पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। गांव नगला धौकल निवासी पंकज पुत्र शिवनारायण बैलगाड़ी पर खेतों से मिट्टी लेकर जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार डंपर ने बैलगाड़ी में टक्कर मार दी। बैलगाड़ी में टक्कर लगने से पंकज दूर जाकर गिरने से घायल हो गया और बैल भी बुरी तरह घायल हो गया।