एत्मादपुर: गांव रुपधनू के समीप पुलिस उत्पीड़न से तंग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों ने सादाबाद पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Etmadpur, Agra | Jun 22, 2024 बरहन क्षेत्र के गांव रुपधनू के पास पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर संजय नामक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों को सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने जिला हाथरस के थाना सादाबाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने बताया कि सादाबाद पुलिस 9 जून को युवक को पकड़कर ले गई थी और उसे 11 जून को पैसे लेकर छोड़ा था।