एत्मादपुर: गांव रनपई के समीप कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी के साथ दबंगो ने लूट की घटना को दिया अंजाम
Etmadpur, Agra | Jun 21, 2024 थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव रनपई के पास कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को दबंगों ने रोक कर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है। दबंग फाइनेंस कर्मी से कलेक्शन किया हुआ रूपया लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। फाइनेंस कर्मी ने थाना एत्मादपुर पर लूट की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।