एत्मादपुर: गांव नादऊ के समीप विकसित की जा रही अवैध कालोनी को एडीए के प्रवर्तन दल ने कराया ध्वस्त
Etmadpur, Agra | Jun 22, 2024 थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नादऊ के पास एडीए ने 15 हजार वर्ग मीटर भूमि में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। यहां चारदीवारी करने के बाद प्लाटिंग शुरू कर दी गई थी। बिजली के खंभे भी लगाए जा चुके थे। एडीए के प्रवर्तन दल में सचल दस्ते के सहयोग से अवैध कॉलोनी को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। एडीए ने पूर्व में काम बंद करने को नोट जारी किया था।