एत्मादपुर: थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जवाहर पुल के नीचे नाबालिक बच्चे के साथ दो बाइक सवार युवकों ने किया कुकर्म
Etmadpur, Agra | Jun 22, 2024 थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जवाहर पुल के नीचे ले जाकर एक नाबालिक बच्चे के साथ दो बाइक सवार युवकों ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। बच्चे के पिता ने बताया की उसका नाबालिग बेटा उसको खाना देने के लिए रामबाग चौराहे पर आया था। वह घर वापस जा रहा था तभी रास्ते से बाइक सवारों ने ले जाकर घटना को अंजाम दिया। कुकर्म के बाद दरिंदो ने नाबालिग के दोनों पैर भी जला दिये।