मुगलसराय: सुभाष पार्क के पास मुगलसराय में सोया चाप की दुकान पर हंगामा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
मुगलसराय सुभाष पार्क के पास बुधवार देर रात सोया चाप की दुकान पर कुछ युवकों ने जमकर हंगामा और मारपीट की। नशे में पहुंचे युवकों ने दुकानदार व अन्य लोगों से गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गुरुवार 09 बजे बताया की मुख्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।