दतिया: पंडोखर धाम में भोजपुरी नाइट: आम्रपाली दुबे, रक्षा गुप्ता और आर्यन बाबू के प्रदर्शन से झूमा पंडाल
Datia, Datia | Apr 18, 2026 पंडोखर धाम में चल रहे 30वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव के अंतर्गत भोजपुरी नाइट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। शुक्रवार रात करीब 10 बजे शुरू हुआ जो रात तक चलता रहा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, रक्षा गुप्ता एवं आर्यन बाबू ग्रुप ने प्रस्तुतियां दीं।