कोलायत: कोलायत में कपिल मुनि निशुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी के 125 खिलाड़ियों को आनंद मंडल व परिवार ने दिए उपहार
कोलायत में सेवा और खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन की अनूठी मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी एवं यूट्यूबर आनंद मंडल, उनकी माताजी निर्मला देवी तथा बहनें मंदीप कुमारी और प्रियंका मंडल की ओर से कपिल मुनि निशुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी के 125 खिलाड़ियों को उपहार भेंट किए गए। उपहार पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।