यासीन मेव डिग्री कॉलेज, नूंह में ‘विकसित भारत युवा संसद’ के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
आज यासीन मेव डिग्री कॉलेज, नूंह में ‘विकसित भारत युवा संसद’ के अंतर्गत ‘नशा मुक्त विकसित भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज एवं विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ऐजाज अहमद उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डॉ. मोहम्मद रफीक (सामाजिक कार्यकर्ता), एडवोकेट वाजिद खान (वरिष्ठ अधिवक्ता, जिला न्यायालय नूंह), श्रीमती गुलिस्ताँ, सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक डॉ. सोहेल खान एवं सह-संयोजक डॉ. इमरान चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. सोहेल खान एवं सह-संयोजक डॉ. इमरान चौधरी ने सभी अतिथिगण, महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
नशामुक्त युवा – सशक्त भारत – विकसित भारत!
#ViksitBharatYouthParliament #NashaMuktBharat #YasinMeoDegreeCollege #Nuh #YouthParliament #YMD #mewati #mewativiral #nuhnews24
Hisar, Hissar | Nov 26, 2026