कायमगंज: गांव हरकनपुर में एक घर में हुई चोरी, दूसरे में प्रयास, एक घर से नकदी-जेवरात चोरी, दूसरे में सेंध लगाने की कोशिश
कम्पिल थाना क्षेत्र के हरकरनपुर गांव में देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से नकदी और जेवरात चोरी हो गए, जबकि दूसरे घर में सेंध लगाने का प्रयास विफल रहा। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।गांव निवासी नीरेश की पत्नी ममता ने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ आंगन में सो रही थीं। देर रात चोर घर घुस आए।