खरसावां प्रखंड अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आमदा में लगभग 40 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कार्य होगा. जिसका विधिवत शिलान्यास शुक्रवार दोपहर लगभग चार बजे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया. पॉलिटेक्निक कॉलेज में कमरों की कमी होने के विद्यार्थियों के पठन-पाठन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.