बिहार: अलौदिया सराय गांव से न्यायालय के एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Dec 1, 2024 मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदिया सराय गांव से न्यायालय के वारंटी स्वर्गीय लाले सिंह के पुत्र श्रवण सिंह को पुलिस ने शनिवार की शाम 5:00 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में मानपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट का 2021 का पुराना केस हैं। कोर्ट से बेल करवाने के बाद दोबारा कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया है।