बिहार: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन
Bihar, Nalanda | Dec 1, 2024 बिहार शरीफ के भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा नालंदा के प्रांगण में अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी नालंदा के निर्देशानुसार रविवार की सुबह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 7:00 किया गया। स्वास्थ जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। और मरीजों को नि:शुल्क दवाई देना है।