बिहार: विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली
Bihar, Nalanda | Dec 1, 2024 विश्व एड्स दिवस के मौके पर रविवार की सुबह 11 बजे बिहार शरीफ सदर अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में काफी संख्या में एएनएम स्कूल की छात्राएं शामिल हुई। रैली को अस्पताल के उपाधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपाधीक्षक ने बताया कि एड्स से बचाव के लिए लिए लोगों को जागरूक किया जारहा है और बचाव के उपाय के बारे में जानकारी भी दी जारही है।