बिहार: बड़ी पहाड़ी में स्मार्ट सिटी के तहत फिटनेस पार्क तैयार, जल्द होगा उद्घाटन
Bihar, Nalanda | Dec 1, 2024 बिहार शरीफ के बड़ी पहाड़ी के पीछे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत फिटनेश पार्क का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य मे लगे कर्मी ने रविवार की दोपहर 12:30 बजे बताया कि निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस फिटनेस पार्क के अंदर चिल्ड्रेन्स पार्क ,योगा स्थल ,ओपन जिम ,बास्केट वॉल ग्राउंड ,बैडमिंटन ग्राउंड के अलावे कई अन्य चीजों का निर्माण कराया गया है।