पोड़ी उपरोड़ा: स्कूली बच्चों की राह होगी आसान, विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कर्मीआमा मार्ग पर पुलिया निर्माण का किया शुभारंभ
ग्राम पंचायत पाली अंतर्गत मेन रोड से प्राथमिक शाला कर्मीआमा तक पहुंचमार्ग में पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन पाली- तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विदवान सिंह मरकाम सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।