अशोक नगर: अशोकनगर में युवा कांग्रेस ने किया मेरा अशोकनगर मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत 9 जनसंकल्पों का पोस्टर जारी
अशोकनगर में मंगलवार दोपहर 2 बजे युवा कांग्रेस नेता सचिन त्यागी ने नगर के समग्र विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर मेरा अशोक नगर मेरी जिम्मेदारी अभियान के अंतर्गत 9 जनसंकल्पों वाला पोस्टर जारी किया इस अभियान का उद्देश्य अशोक नगर की प्रमुख समस्याओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके स्थायी समाधान के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है