बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने 345 लीटर देशी व विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस 345 लीटर देशी व विदेशी शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार कर रविवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्करो में थाना क्षेत्र के चैलाहा कुड़िया का ढोढा राम व धांगड़ टोली का राकेश कुमार है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त कारवाई की गई है। छापेमारी में सभी शामिल थे।