सिरसागंज: ज्वाला नगर से युवक रहस्यमय ढंग से लापता, 6 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान
सिरसागंज थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर से एक 24 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में चिंता और बेचैनी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है और पिछले 6 दिनों से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार हैवतपुर रोड निवासी टिंकू कुमार का पुत्र अंकित कुमार विगत 12 अप्रैल को घर के पास से अचानक गायब हो गया।