सोनबरसा: नेपाल सीमा से सूडानी नागरिक की घुसपैठ कराने वाले को 2 साल 10 माह की सजा
नेपाल सीमा से सूडानी नागरिक को अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कराने के मामले में सीतामढ़ी न्यायालय ने नासीर बुराई अब्बास को 2 वर्ष 10 माह 22 दिन के कारावास की सजा सुनायी। कोर्ट ने दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर सात दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामला सोनबरसा थाना कांड संख्या 293/23 से जुड़ा है। एसएसबी की 51वीं बटालियन ने सीमा