कांकेर: सिविल लाइन में डॉक्टर के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने की स्कूटी की चोरी, कांकेर थाने में मामला हुआ दर्ज
Kanker, Kanker | Feb 22, 2024 कांकेर थाने में शिकायत करने पहुंचे जिला अस्पताल में पदस्थ 68 वर्षीय डॉक्टर किशोर कुमार सोम पिता स्वर्गीय महेंद्र प्रताप सोम ने पुलिस को बताया कि मैं सिविल लाइन कांकेर क्वाटर नंबर एफ-17 में निवासरत हूं। मैं 15 फरवरी को दोपहर करीबन एक बजे घर में ताला लगाकर अपने पुत्र की शादी में अपने मूल निवास ग्राम नगरी गया था। 21 फरवरी को जब वापस अपने घर आया था तो देखा कि लोहे के गेट का ताला टूटा हुआ था, गैरेज से स्कूटी गायब हुई थी।