चंदौली: कांटा गांव में जमीनी विवाद को लेकर विधवा महिला से मारपीट, ससुर और देवर पर आरोप, घर का सामान तोड़-फोड़कर फेंका
सैयदराजा थाना क्षेत्र के कांटा गांव में रविवार शाम जमीनी विवाद को लेकर एक विधवा महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैव वहीं महिला के सामान को तोड़-फोड़कर घर के बाहर फेंका गया है। आरोप महिला के ससुर और दो देवरों पर लगा है। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने बताया जांच के आधार पर उचित कार्रवाई होगी।