चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के चंदाईत गांव में रविवार शाम मनबढ़ों ने एक परिवार के ऊपर कहर बरपा दिया। लाठी-डंडों से लैस मनबढ़ों ने राधेश्याम 55 वर्ष व उसके पुत्र विजय कुमार 28 वर्ष अजय 30 वर्ष और पुत्री प्रतिभा 18 वर्ष को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया है।