पोलायकलां: पोलाय कला मंडी में प्याज-लहसुन के दामों में उछाल,एक्स्ट्रा सुपर प्याज 2840 रु और लहसुन 16500 रु प्रति क्विंटल तक बिका
पोलाय कला कृषि उपज मंडी में बुधवार को प्याज और लहसुन दोनों के भाव में तेजी दर्ज की गई। मंडी प्रभारी जीतमल सिंह मेवाड़ा ने शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में प्याज की 7900 कट्टे आवक रही। मंडी प्रशासन ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी के गेट रात्रि 11 बजे बंद कर दिए जाते हैं और सुबह 6 बजे खोले जाते हैं।