अररिया: अररिया जिले के फारबिसगंज के कौवाचार में स्कूल छात्र की सर्पदंश से हुई मौत
Araria, Araria | Jul 6, 2026 अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित खवासपुर पंचायत के कौवाचार गांव में विषैले सर्प के डसने से 12 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि सदर अस्पताल अररिया में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान कौवाचार निवासी 12 वर्षीय गोलू कुमार के रूप में हुई है।