बुहाना: ढाणा गांव में अज्ञात चोरों ने बिजली के तार किए चोरी, सिंघाना थाने में मामला दर्ज
सिंघाना थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी होने की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर अज्ञात चोरों ने ढाणा गांव में खेतडीनगर से मेहाडा जाने वाली 33 केवी की लाइन के बिजली के तार चोरी कर लिए। इस सम्बंध में कनिष्ठ अभियन्ता अशोक कुमार निवासी जसरापुर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला सिंघाना थाने में दर्ज करवाया है।