बुहाना: थली के हीरामल मंदिर में ग्रामीणों द्वारा देवनारायण भगवान की जयंती मनाई
थली में नृसिंह मंदिर के पास हीरामल मंदिर पर शुक्रवार रात को ग्रामीणों ने केक काटकर देवनारायण जयंती मनाई। राजकुमार जांगिड़ ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया। गोठिया भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना कर मन्नत माँगी गई। डीजे की धुन पर गोठिया भक्तों ने भजनों पर नाच गाकर प्रस्तुतियां दी।