बुहाना: डूमोली खुर्द गांव में थ्री फेज बोरवेल का विधायक श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन
सिंघाना पंचायत समिति के डूमोली खुर्द गांव में गुरुवार को थ्री फेज बोरवेल का उदघाटन विधायक श्रवण कुमार ने किया। इस मौके पर श्रवण कुमार ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पानी की कोई किल्लत नहीं रहेगी। इस मौके पर सरपंच जगदीश गुर्जर, एनएसयूआई महासचिव भूपेन्द्र गुर्जर, पूर्व उपप्रधान दाताराम, बिजेन्द्र, प्रमोद शर्मा, मोहरसिंह आदि मौजूद रहे।