बुहाना: कॉपर के केसीसी अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,185 लोगों की निशुल्क जांच कर दवा की वितरण
कॉपर केसीसी अस्पताल में शुक्रवार को केसीसी प्रोजेक्ट की सीएसआर योजना के तत्वाधान में दसवां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी ईकाइ प्रमुख जीडी गुप्ता ने फीता काटकर विधिवत रूप से शिविर का शुभारंभ किया। शिविर प्रभारी ऋचा भटनागर ने बताया कि शिविर के दौरान 185 लोगों की निशुल्क जांच कर दवा वितरण की गई।