बुहाना: बुहाना में सरकारी अस्पताल के बाहर तेज आवाज़ में गाना बजाने पर ट्रैक्टर चालक को किया गया गिरफतार
बुहाना के सरकारी अस्पताल के बाहर तेज आवाज में गाना बजाना एक ट्रेक्टर चालक को भारी पड गया। पुलिस ने शनिवार को ध्वनी प्रदुषण एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गादली निवासी आशिष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चालक द्वारा तेज आवाज में गाना बजाना पाया गया। जिसपर टेप को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।