सिल्ली: सिल्ली अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, 61 आवेदन निष्पादित
Silli, Ranchi | Apr 28, 2026 सिल्ली अंचल कार्यालय में आज मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया । इस दौरान कुल 61 आवेदन का निष्पादन किया गया । इनमें आवासीय, जाती, आय, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज तथा अन्य राजस्व एवं कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया ।