शाहबाद: समग्र शिक्षा के अधिकारियों ने कछियाथाना स्कूल का किया संबलन
Shahbad, Baran | Sep 16, 2026 पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में समग्र शिक्षा बारां के कार्यक्रम अधिकारियों सुरेश गोस्वामी व बालमुकुंद नागर ने संबलन किया। उन्होंने बाल वाटिका, आईसीटी लैब, प्रखर 3.0, सीबीए, संविधान कक्ष व पीएमश्री गतिविधियों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। विद्यालय भवन के निरीक्षण में पांच कक्षा-कक्ष पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिले।