जगदलपुर: रोटरी क्लब ऑफ जगदलपुर एवं CRPF 241वीं बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में 450 पौधों का रोपण किया गया
रोटरी क्लब ऑफ जगदलपुर एवं सीआरपीएफ 241वीं बटालियन के संयुक्त प्रयास से शनिवार को शाम 4 बजे एक विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सीआरपीएफ 241 बटालियन मे किया गया, जिसमें कुल 450 पौधे रोपे गए। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण व हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।