जगदलपुर: कलेक्टर ने लैम्पस करंजी के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम की संकल्पना तथा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 की थीम सहकार से समृद्धि के अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित करंजी द्वारा शनिवार को दोपहर 12 बजे धान उपार्जन केन्द्र करंजी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक हरिस एस ने पौधारोपण किया।