जगदलपुर: निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने महापौर संजय पांडे के स्वच्छता अभियान पर उठाए सवाल, चलाया पोल खोल अभियान
नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कल दिनांक 18 जुलाई को महापौर जी शहर के दो बड़े शालाओं में जाकर स्वच्छता अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करने हेतु शाला पहुंचे परंतु जिन शालाओं में वो गए थे उन शालाओं में नगर निगम द्वारा किसी प्रकार की कोई साफ सफाई नहीं की गई थी। इसी तारतम्य में उन्होंने आज उक्त स्थल का निरीक्षण किया।