डेराबस्सी में चोर बेलगाम: ईसापुर रोड स्थित करियाना स्टोर को बनाया निशाना, 1.5 लाख का नुकसान
2. डेराबस्सी में चोरी की वारदातें जारी, चोर सिर्फ CCTV में कैद
3. रेलवे लाइन के पास पुनीत करियाना स्टोर में बड़ी चोरी, नकदी, सामान और दस्तावेज ले उड़े चोर
डेराबस्सी में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं और सिर्फ सीसीटीवी कैमरों में ही कैद होकर रह जा रहे हैं।
ताजा मामला डेराबस्सी रेलवे लाइन के पास ईसापुर रोड का है, जहां देर रात चोरों ने पुनीत करियाना स्टोर को निशाना बनाया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दुकान मालिक के अनुसार चोर दुकान से 50 से 60 हजार रुपये की नकदी, दुकान का सामान और कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी करके ले गए। पीड़ित ने बताया कि इस चोरी में उन्हें लगभग 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
पुलिस को शिकायत दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
(राकेश गांधी की रिपोर्ट, डेराबस्सी)