"मानव सेवा संघ "(एक छोटी सी पहल)द्वारा 29 वा मासिक सामाजिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया। ग्रुप के द्वारा हर महीने मासिक भंडारे का आयोजन किया जाता है।
इस बार की मासिक सेवा "श्री राम तलाई बस स्टैंड डेरा बस्सी"में दी गई। श्री "राधा रानी" के जयकारों के साथ आज के मासिक भंडारे सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लगभग 2000 से ज्यादा जरूरतमंद सज्जनों ने भरपूर स्वादिष्ट भोजन(चावल, कड़ी एवं हलवा)का आनंद लिया।
इस बार भंडारा सेवा में डेराबस्सी शहर के प्रमुख समाजसेवीयों ने भी अपनी हाजरी आज के इस सेवा कार्यक्रम में लगाई।
ग्रुप संचालक भुवनेश चौहान ने बताया कि हमारा यह ग्रुप निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहा हैं। तथा ग्रुप के सभी
सदस्य फार्मा सेक्टर (दवाई कंपनीयों) से जुड़े हैं। ग्रुप के सदस्यों में, श्री बलजीत सैनी जी,श्री आकाशदीप शर्मा जी, श्री सुरेंद्र शर्माजी, श्री जितेंद्र मिश्रा, श्री रमन कौशल जी, श्री नितिन जैन जी, श्री रवि भारद्वाज जी, श्री जनक कुमार जी, श्री मिहिर झां जी ,श्री सुधीर सेठी जी, श्री मिथिलेश द्विवेदी, अजय कुमार, राजेश मधबाल जी, श्री बलजीत सिंह सैनी, मंजू शर्मा जी, देवराज, अवनीश कुमार, मृगेश्वर राजपूत, संजीव कौशिक , संजीव कुमार, विशमबर दास, विशाल राजपूत, संजू सिंह, देवराज, राजेश शुक्ला, मोनी धीमान, विजय कुमार दुबे, अंकित कुमार, रविंद्र सिंह, वासुदेव, विकल्प, विनय कुमार, अरुण कुमार,अमनदीप कौर, श्री संदीप कुमार जैन, सुखदेव सैनी, अमित भारद्वाज, संदीप कुशवाह, सुमित सिंह, मुनीश ठाकुर आदि इस अवसर पर मौजूद थे।
(राकेश गांधी की रिपोर्ट)