मलारनाडूंगर: गणतंत्र दिवस के मौके पर महात्मा गांधी विद्यालय में सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण, 28 प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित
मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में मनाया जाएगा इस दौरान सुबह 9 बजे कार्यवाहक उप जिला कलेक्टर संतोष कुमार शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर उप जिला कलेक्टर संतोष कुमार शर्मा ने दोपहर 3 बजे बताया कि उपखंड में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 28 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा