आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के निवर्तमान प्रत्याशी सत्येंद्र राय के नेतृत्व में गोरिया बाजार स्थित कार्यालय परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।