सिवनी: मुख्य मार्गों पर स्थित स्कूलों के समय में बदलाव, प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्त
Seoni, Seoni | Aug 5, 2025 सिवनी में कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी मेघा शर्मा ने स्कूल प्रबंधकों की मंगलवार को बैठक ली। यातायात व्यवस्था और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्कूलों के खुलने और छुट्टी का समय निर्धारित किया गया। बैठक में महर्षि विद्या मंदिर, सेंट फ्रांसिस, उदय पब्लिक और IPS स्कूल के समय तय किए गए हैं।