पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हज यात्रा 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
शनिवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अण्णे मार्ग स्थित 'संकल्प' में हज यात्रा 2025 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल ने प्रजेंटेशन के माध्यम से हज यात्रा 2025 की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।