पटना ग्रामीण: पटना में तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक टेंडर पर 30% कमीशन मंत्री को मिलने का दावा किया
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार सुबह 11:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने दावा किया कि बिहार में टेंडरों में बड़े स्तर पर कमीशनखोरी जारी है। मंत्रियों को एक टेंडर में 30 प्रतिशत कमिशन मिलता है। तेजस्वी ने कहा कि दिसंबर से लेकर अभी तक कुल सात कैबिनेट की बैठक हुई है। 30 फीसदी हर एक टेंडर में मंत्री को कमीशन मिलता है।